Corona Update: पंजाब में 7 मरीजों की मौत, 140 नए पॉजिटिव मामले आए सामने

Edited By Mohit,Updated: 18 Jan, 2021 07:52 PM

punjab corona status

पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई तथा ग्यारह मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई तथा ग्यारह मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज देर शाम जारी बुलेटिन के अनुसार सात मौतों के साथ अब राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5509 तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक 3311 लोगों को कोविड का टीका लग चुका है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए रोजाना 16 हजार से अधिक टैस्ट किए जा रहे हैं तथा दिनभर 10 हजार से अधिक नमूने इकट्ठे किए गए। 

बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों मेें 140 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ अब पॉजिटिव मामले एक लाख 70 हजार से अधिक हो गए हैं तथा सक्रिय मामले 2458 हैं। राज्य में अब तक साढ़े 42 लाख से अधिक संदिग्धों की जांच की गई है तथा एक लाख 62 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना को मात दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!