पंजाब में मंगलवार को कोरोना से 22 लोगों की हुई मौत, 614 नए संक्रमित मामले

Edited By Mohit,Updated: 24 Nov, 2020 09:26 PM

punjab corona status

पंजाब में कोरोना के मरीजों की संख्या पहले से काफी कम हो गई है। इस महामारी से..............

चंडीगढ़: पंजाब में कोरोना के मरीजों की संख्या पहले से काफी कम हो गई है। इस महामारी से राज्य के लगभग सभी जिलों को राहत मिलती दिख रही है। मंगलवार को पंजाब में कोरोना के 614 नए मामले सामने आए। वहीं, आज कोरोना के कारण 22 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक 147665 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 4653 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में आज कुल 26621 कोरोना सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 614 लोग पॉजिटिव पाए गए। राज्य में अब तक 3051542 लोगों की कोरोना सैंपलिंग की जा चुकी है।

जिलों में कोरोना रोगियों की संख्या
आज लुधियाना में 102, जालंधर में 94, पटियाला 82, एस.ए.एस. नगर 80, अमृतसर 55, गुरदासपुर 23, बठिंडा 26, होशियारपुर 25, फिरोजपुर 4, पठानकोट 10, संगरूर 2, कपूरथला 22, फरीदकोट 11, श्री मुक्तसर साहिब 22, फाजिल्का 17, मोगा 12, रोपड़ 8, फतेहगढ़ साहिब 3, बरनाला 5, तरनतारन 1, एस.बी.एस. नगर 5 और मानसा से 5 नए कोरोना रोगियों की पुष्टि हुई है।

राज्य में आज कोरोना के कारण 22 लोगों की मौत हो गई। इनमें बठिंडा 1, फतेहगढ़ साहिब 1, गुरदासपुर 2, जालंधर 3, लुधियाना 3, मानसा 1, मोगा 1, पठानकोट 1, पटियाला 4 और संगरूर में 4 की मौत कोरोना के कारण हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!