पंजाब में सोमवार को कोरोना से 16 लोगों की मौत, 402 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि

Edited By Mohit,Updated: 02 Nov, 2020 09:17 PM

punjab corona status

पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण से सोलह लोगों की मौत हो गई। इसी के...............

चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण से सोलह लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 4227 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शाम यहां जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक राज्य में कुल दो लाख 63 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए जा चुके हैं तथा एक लाख 25 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

बुलेटिन के अनुसार अब पंद्रह मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 402 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या एक लाख 34 हजार से अधिक हो गई तथा सक्रिय मरीज 4183 हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!