पंजाब में कोरोना संक्रमित 23 मरीजों की मौत, 998 नए पॉजिटिव मामले आए सामने

Edited By Mohit,Updated: 08 Aug, 2020 10:04 PM

punjab corona status

पंजाब में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के कारण पिछले चौबीस घंटों में 23 मरीजों की मौत हो गई।

चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के कारण पिछले चौबीस घंटों में 23 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में अब तक कुल 562 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अभी 26 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन में दी गई। 

बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के 998 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ अब तक पाजिटिव मामले बढ़कर 22928 मामले हो गए हैं और सक्रिय मामले 7506 हो गए हैं। बुलेटिन के अनुसार राज्य में 659284 संदिग्धों के सेंपल लिए गए हैं तथा 14860 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!