आज ऐतिहासिक फैसला लेने जा रहे पंजाब के CM भगवंत मान, Live होकर करेंगे ऐलान
Edited By Vatika,Updated: 12 May, 2023 10:34 AM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक ऐतिहासिक फैसला लेने जा रहे है।
पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक ऐतिहासिक फैसला लेने जा रहे है। दोपहर को वह खुद सोशल मीडिया पर लाइव होकर बड़ा ऐलान करेंगे।
सोशल मीडिया ट्वीटर के जरिए मुख्यमंत्री ने लिखा," आज एक ऐतिहासिक फैसला लेने जा रहे है, जिसके साथ इंडस्ट्री को एक बड़ी राहत मिलेगी और पंजाब में निवेश करने वालों को मुश्किलों और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी.. ऐसा करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य होगा जो दूसरों को भी प्रेरित करेगा..।" बता दें कि मुख्यमंत्री ने कल संगरूर के धुरी में "लोक मिलनी" प्रोग्राम के दौरान ऐलान किया था कि वह कुछ नया करने वाले है, जो देश में पहले कभी नहीं हुआ।