Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Aug, 2017 11:33 PM
सोशल मीडिया पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की तरफ से बनाई अपनी आई.....
फरीदकोट(हाली): सोशल मीडिया पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की तरफ से बनाई अपनी आई.डी. पर उनकी माता महिन्दर कौर के बारे में डाली भावुक पोस्ट के जवाब में पंजाब भर से सैंकड़ों लोगों के सुझाव आैर मिले हैं। इन टिप्पणियों द्वारा बहुत से लोगों ने अमरेन्द्र सिंह को सुझाव दिया है कि वह पंजाब में से नशों का मुकम्मल खात्मा करके अपनी माता को सच्ची श्रद्धांजलि भेंट करें। जानकारी के अनुसार इस पोस्ट में नशों की रोकथाम की अपील करने वाली टिप्पणी में चोटी के कांग्रेसी नेता भी शामिल हैं। सीनियर कांग्रेसी नेता चमकौर सिंह सेखों ने अपनी टिप्पणी में मुख्यमंत्री को नशों के खिलाफ सख्ती बरतने का सुझाव दिया है। हतिन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को नशों के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर भी काबू पाने की मांग की है।
नरपिन्द्र सिंह धालीवाल ने नशों कारण पंजाब की हो रही बर्बादी बारे मुख्यमंत्री को सचेत किया है। गुरबिन्द्र सिंह संधू ने अपने गांव में नशों की तस्करी रोकने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को निजी तौर पर मिलने का समय मांगा है। इन टिप्पणियों के बारे में मुख्यमंत्री दफ्तर ने फैसला लिया है कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को मिले शोक संदेश, सुझाव, रोष और शिकायतों बारे संबंधित व्यक्तियों को विशेष पत्र लिखा जाएगा। कांग्रेस के राज्य उप प्रधान सुरिन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को भेजे गए सुझावों को गंभीरता से लिया जा रहा है। जिन सुझावों में भद्दी शब्दावली इस्तेमाल की गई है, उनके बारे में मुख्यमंत्री दफ्तर कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा, बल्कि रचनात्मक आलोचना और जायज रोषों को पहल के आधार पर हल करने की मुख्यमंत्री दफ्तर ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया टीम के मैंबर बलकरन सिंह नंगल ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को मिले सुझावों की पुष्टि की है।