पंजाब मंत्रिमंडल में विस्तार अब अप्रैल में, राहुल विदेशी दौरे पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Mar, 2018 05:08 PM

punjab cabinet expansion now in april

पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल होने के इच्छुक विधायकों को एक महीने का और इंतजार करना पड़ेगा। कांग्रेसी हलकों से पता चला है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा अपने मंत्रिमंडल में विस्तार अब अप्रैल महीने में किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल...

जालन्धर(धवन): पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल होने के इच्छुक विधायकों को एक महीने का और इंतजार करना पड़ेगा। कांग्रेसी हलकों से पता चला है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा अपने मंत्रिमंडल में विस्तार अब अप्रैल महीने में किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 मार्च तक विदेशी दौरे तक रहेंगे जिस कारण कैप्टन अमरेंद्र सिंह तथा पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ की राहुल गांधी से मुलाकात संभव नहीं है। 10 मार्च को विदेशी दौरे से वापस आने के बाद राहुल गांधी द्वारा सिंगापुर जाने का कार्यक्रम है जहां वह अप्रवासियों से मिलेंगे।

कांग्रेसी हलकों ने बताया कि 16-17 व 18 मार्च को राहुल गांधी ने ए.आई.सी.सी. का अधिवेशन दिल्ली में बुलाया हुआ था जिस कारण शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व की व्यस्तताएं ए.आई.सी.सी. सत्र में बनी रहेगी। इसी तरह से पंजाब में कैप्टन अमरेंद्र सिंह सरकार का बजट सत्र भी मध्य मार्च में होने जा रहा है जिसमें सरकार द्वारा अगले वर्ष का बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र के चलते भी पंजाब मंत्रिमंडल में विस्तार के आसार नहीं है। कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि अब अगर मार्च के अंत में कैप्टन अमरेंद्र सिंह व जाखड़ की राहुल गांधी की मुलाकात होती है तो उस स्थिति में अप्रैल के शुरू में ही पंजाब मंत्रिमंडल में विस्तार के आसार बन सकेंगे। पंजाब मंत्रिमंडल में विस्तार काफी समय से लटकटता चला आ रहा है।

कभी कार्पोरेशन चुनावों के कारण विस्तार नहीं हुआ तो कभी कांग्रेस नेतृत्व की व्यस्तताओं के चलते विस्तार नहीं हो सका। अब कैप्टन अमरेंद्र सिंह मंत्रिमंडल विस्तार के पूरी तरह से चाहवान थे तो केंद्रीय नेतृत्व की राष्ट्रीय व्यस्तताओं के चलते इसे एक महीने के लिए आगे डालना पड़ रहा है। कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल होने के इच्छुक कई नेता पिछले दिनों दिल्ली भी गए थे। अब वह वापस आ गए हैं। अब उन्हें बजट सत्र में भाग लेना है। बजट सत्र की तारीखें भी जल्द तय हो जाएगी। वैसे तो कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपने सत्र पर मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नए चेहरों की सूची तैयार की हुई है जिस पर राहुल गांधी के साथ चर्चा होनी बाकी है। मंत्रिमंडल ने इस बार केवल पुरानी निष्ठा रखने वाले तथा स्वच्छ छवि वाले विधायकों को ही स्थान मिल सकेगा। संकटकाल में कैप्टन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!