रिश्वतखोरी के मामले में बड़ा Action, DSP के खिलाफ केस दर्ज, जानें मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Dec, 2023 08:52 PM

punjab big action in bribery case dsp arrested

जिला पुलिस ने एस.पी. इनवैस्टीगेशन रणधीर कुमार की रिपोर्ट पर डी.एस.पी. सिटी फिरोजपुर सुरिन्द्रपाल बांसल के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।

फिरोजपुर (खुल्लर): जिला पुलिस ने एस.पी. इनवैस्टीगेशन रणधीर कुमार की रिपोर्ट के आधार पर डी.एस.पी. सिटी फिरोजपुर सुरिन्द्रपाल बांसल व एक सरपंच के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जो मामला डीएसपी पर दर्ज किया गया है, उक्त पूरे मामलें में एक रिकार्डिंग सामने आई है, जिसमें डीएसपी अपने एक दलाल के जरिए लोगों के गलत काम करवाने के बदले मोटी रिश्वत वसूल किया करता था, जिसके बाद फिरोजपुर पुलिस ने एसपी इनवैस्टीगेशन रणधीर कुमार की रिपोर्ट पर डीएसपी व सरपंच के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है तथा आने वाले समय में कभी भी डी.एस.पी. की गिरफ्तारी हो सकती है। खबर मिली है कि पुलिस ने डी.एस.पी के सरकारी आवास पर छापेमारी की थी। 
 
बता दें कि फिरोजपुर में DSP पर SP की रिपोर्ट के बाद भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ है। DSP सुरिंदरपाल बंसल पर आरोप है कि वह एक प्राइवेट कारिंदे के जरिए रिश्वत इकट्‌ठी कर रहे हैं। करप्शन से जुड़े मामले में डी.एस.पी. के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है। 
 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!