पंजाब के सरकारी कर्मचारी हो जाएं Alert!,  नहीं तो Salary से...

Edited By Vatika,Updated: 24 Feb, 2025 03:12 PM

punjab assembly session

पंजाब सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सख्त निर्देश जारी हुए हैं।

चंडीगढ़: पंजाब सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सख्त निर्देश जारी हुए हैं। अगर कोई इन निर्देशों का पालन नहीं करेगा तो उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

दरअसल, पंजाब विधानसभा की कार्यवाही के दौरान 80 हजार आय से कम आय प्रमाण पत्र ना बनने का मुद्दा उठाया गया था। इसका जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है कि पंजाब के सेवा केंद्रों में 80 हजार से कम आय वाले लोगों का आय प्रमाण पत्र नहीं बनता है। उन्होंने कहा कि जब कोई सरकारी अधिकारी लोगों को गलत तरीके से गाइड करता है तो उस समय ऐसी समस्याएं आती है, जिसकी उन्होंने सदन अंदर मिसाल भी दी।

उन्होंने सदन में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतवानी जारी करते कहा कि जो अधिकारी सरकारी सीटों पर बैठकर लोगों को गुमारह करते है, वह ऐसी आदतें छोड़ दें, नहीं तो सरकार को ऐसे अधिकारियों को वेतन से  पैंशन पर करने में अधिक  समय नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी की जोरी आमदन भी है तो उसका भी आमदन प्रमाणपत्र बन जाता है। यह प्रमाणपत्र सेवा केंद्र, डोर स्टेप डिलीवरी और कनेक्ट पोर्टल पर बनाया जा सकता है। अमन अरोड़ा ने बताया कि नवंबर 2023 से अब तक प्रदेश में 80 हजार से कम आय वाले 1 लाख, 95 हजार 815 आय प्रमाण पत्र जारी किए गए है।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!