Punjab : फिरोजपुर में दर्दनाक हादसा, मजदूरों पर छत गिरने से 1 की मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Dec, 2024 05:43 PM

punjab 1 killed as roof collapses on labourers

लाइन पार क्षेत्र नई आबादी में निर्माण कार्य में लगे दो मजदूर मलबे के नीचे आकर घायल हो गए। मकान मालिकों ने दोनों मजदूरों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया, दूसरे घायल मजदूर का उपचार जारी है।

अबोहर :  लाइन पार क्षेत्र नई आबादी में निर्माण कार्य में लगे दो मजदूर मलबे के नीचे आकर घायल हो गए। मकान मालिकों ने दोनों मजदूरों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया, दूसरे घायल मजदूर का उपचार जारी है। घटना की जानकारी नगर थाना नंबर दो कि पुलिस को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मार्चरी में रखवाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पंहुच गए।

जानकारी अनुसार नई आबादी गली नंबर 2 में वेदपाल सेठी संचालक सेठी मिल्क बादाम के घर की पहली मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था जिसमें ठेकेदार बनवारी लाल द्वारा लगाए गए दो मजदूर कार्य कर रहे थे, जबकि ठेकेदार अपने किसी अन्य काम पर गया हुआ था। अचानक छत गिरने से काम कर रहे दो मजदूर उसमें दब गए। मकान मालिकों ने अपने परिजनों की सहायता से दोनों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 1 मजदूर को मृत घोषित कर दिया और दूसरे का उपचार जारी है। मृतक की पहचान अजीमगढ़, गली नंबर 12 निवासी पुरनचंद पुत्र मंगतू राम के रूप में हुई है। घायल प्रवासी मजदूर जगत राम पुत्र जसराम निवासी नई आबादी गली नं 18 के सिर पर गहरी चोटें आई है, जिसका उपचार जारी है।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!