Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Jun, 2021 08:12 PM

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि सरकार ने पैरेंट्स और स्टूडेंट की परेशानी को देखते हुए उक्त फैसला किया है।
लुधियाना(विक्की): 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। जानकारी के अनुसार पी.एस.ई.बी. ने फैसला लिया है कि 12वीं कक्षा के छात्रों का बिना एग्जाम दिए ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि सरकार ने पैरेंट्स और स्टूडेंट की परेशानी को देखते हुए उक्त फैसला किया है। क्योंकि उनको परेशानी थी की स्टूडेंट्स ने उच्च शिक्षा के लिए दाखिला प्रक्रिया में भाग लेना है। ऐसे में परिणाम घोषित किया जाना बेहद जरूरी है।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड सी.बी.एस.ई. का फार्मूला अपनाएंगे। रिजल्ट सी.बी.एस.ई. के पैटर्न के आधार पर होगा। इस फैसले से 3.8 लाख छात्रों की उच्च शिक्षा की पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। जानकारी के अनुसार 31 जुलाई से पहले ही रिजल्ट घोषित हो जाएगा। इतना ही नहीं जो स्टूडेंट्स परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे उनके एग्जाम कोरोना के हालात सुधरने पर लिए जाएंगे। रिजल्ट के लिए सी.बी.एस.ई. का 30:30:40 का फार्मूला लागू होगा। जानकारी के अनुसार जिन छात्रों ने 11वीं के बाद स्ट्रीम बदली है उनके लिए दसवीं के अंकों के साथ 12वीं के प्री-बोर्ड के अंको की वेटेज के आधार पर असेसमेंट की जाएगी। सिंगला ने कहा कि रिजल्ट तैयार करने के सारे पैरामीटर पी.एस.ई.बी. की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रिज़ल्ट के लिए अंक पोर्टल पर अपलोड करने की जिमेदारी भी स्कूल प्रमुखों की होगी।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here