Edited By Updated: 25 May, 2017 02:14 AM
पैप्सू रोड ट्रांसपोर्ट निगम (पी.आर.टी.सी.) की तरफ से 250 नई बसें डालने को....
पटियाला(राजेश): पैप्सू रोड ट्रांसपोर्ट निगम (पी.आर.टी.सी.) की तरफ से 250 नई बसें डालने को बोर्ड आफ डायरैक्टर्स (बी.ओ.डी.) ने हरी झंडी दे दी है। चेयरमैन के.के. शर्मा के नेतृत्व में हुई बी.ओ.डी. की पहली मीटिंग में कई अहम फैसले किए गए। इस दौरान पी.आर.टी.सी. का 2017-18 का साढ़े 500 करोड़ का बजट पास कर दिया गया। पी.आर.टी.सी. में सुपरवाइजरी स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए अधिकारियों की पोस्टें पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा भरने के फैसले पर मोहर लगाई गई।
बोर्ड आफ डायरैक्टर्स ने फैसला किया कि पी.आर.टी.सी. में 6 जनरल मैनेजर, 4 वक्र्स मैनेजर, 4 ट्रैफिक मैनेजर और 4 सैक्शन अफसर पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा भर्ती किए जाएंगे। पी.आर.टी.सी. की तरफ से अपने स्तर पर 100 नई बसें डालने को हरी झंडी दी गई। इसी तरह 150 बसें किलोमीटर स्कीम के द्वारा नई चलाने को हरी झंडी दी गई। इसके साथ ही एच.वी.ए.सी. इन्टैग्रल कोच बसें भी चलाने का फैसला लिया गया। के.के. शर्मा ने बताया कि नई 250 बसें डालने से पी.आर.टी.सी. फ्लीट में सभी नई बसें शामिल हो जाएंगी।