Edited By Sunita sarangal,Updated: 31 Aug, 2022 01:17 PM
अमृतसर में चर्च में हुई घटना के बाद मामला गरमा गया है। इस घटना के बाद पूरे ईसाई समुदाय के लोगों में रोष पाया जा रहा है।
अमृतसर : अमृतसर में चर्च में हुई घटना के बाद मामला गरमा गया है। इस घटना के बाद पूरे ईसाई समुदाय के लोगों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने सड़कों पर धरना लगा दिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पंजाब प्रधान ईसाई मोमेंट ने एक ओर जहां इस घटना की निंदा की तो वहीं सिखों पर टिप्पणी करते कहा कि सिख तो खुद धर्म परिवर्तन हैं, वह दूसरों पर कैसे आरोप लगा सकते हैं। उन्होंने अकाल तख्त के जत्थेदार पर ईसाई समुदाय के लोगों पर गलत बयान देने के आरोप भी लगाए।
जानकारी के अनुसार पंजाब प्रधान ईसाई मोमेंट हमिद मसीह ने कहा कि मां मरियम की मूर्ति की जो तोड़फोड़ हुई है वह काफी निंदनीय है। प्रशासन और सरकार को ऐसे व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि दोबारा ऐसी बेअदबी ना हो सके। उन्होंने कहा की पंजाब में ईसाई समुदाय के लोग सुरक्षित नहीं है। खासकर अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा दिए जा रहे बयान को लेकर अब उन्हें चिंता हो रही है। पंजाब में अब जो कुछ हो रहा है वह अकाल तख्त के जत्थेदार के बयानों की बदौलत हो रहा है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और इन्हें रोकना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
गौरतलब है कि जिले के कस्बा पट्टी के नजदीक गांव ठक्करपुरा में ईसाई समुदाय की चर्च में देर रात करीब 2.30 बजे कुछ अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा मां मरियम की मूर्तियों की तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं चर्च में खड़ी फादर की कार को आग भी लगा दी गई। इस वारदात के बाद ईसाई भाईचारे में काफी ज्यादा रोष पाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here