Punjab : स्पा सैंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफिरोशी के अड्डे का पर्दाफाश, 2 युवतियों सहित 7 काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Nov, 2024 06:52 PM

prostitution racket exposed in amritsar

शहर में स्पा सैंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफिरोशी के धंधे का पर्दाफाश हुआ है।

अमृतसर : शहर में स्पा सैंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफिरोशी के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। बताया जा रहा है कि थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस ने रणजीत एवेन्यू डी ब्लॉक स्थित स्पा सैंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे का पर्दाफाश कर 2 युवतियों सहित 7 लोगों काबू किया है। आरोपियों की पहचान ऋषभ, जसवंत सिंह, महक प्रीत सिंह, अमरपाल सिंह, जसप्रीत कौर व हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। फिलहाल इंस्पैक्टर सुमनप्रीत कौर की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के अधीन केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इंस्पैक्टर ने बताया कि इनपुट थी कि रणजीत एवेन्यू स्थित टैटू नेशन स्पा सैंटर में कुछ लोग वैश्यावृत्ति का धंधा चला रहे हैं और आने वाले ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जा रही है। इस पर छापामारी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!