होटल में चल रहा था Sex Racket, आपत्तिजनक हालत में पकड़े 3 युवतियों सहित 5 लोग

Edited By swetha,Updated: 09 Sep, 2019 11:12 AM

prostitution case

जिस्मफिरोशी का धंधा चलाने वाले मुख्य आरोपी सहित उसका मैनेजर काबू में नहीं आ सका।

मोगा(आजाद): जिस्मफिरोशी का धंधा करने के आरोप में मोगा पुलिस ने डी.एस.पी. सिटी परमजीत सिंह संधू की अगुवाई में छापेमारी करके 3 युवतियों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिस्मफिरोशी का धंधा चलाने वाले मुख्य आरोपी सहित उसका मैनेजर काबू में नहीं आ सका।

इस संबंधी डी.एस.पी. सिटी परमजीत सिंह संधू ने बताया कि थाना सिटी मोगा के इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह को जानकारी मिली थी कि दाना मंडी मोगा में कैंटर यूनियन के पास आकाश नामक एक व्यक्ति ने दुकान किराए पर लेकर उसके चौब्बारे में होटल खोला हुआ है, जहां जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा है। उन्होंने पुलिस पार्टी सहित छापेमारी करके 3 युवतियों सहित 5 लोगों को काबू कर लिया, जबकि होटल का मैनेजर व मालिक पुलिस के काबू में नहीं आ सके। इस संबंधी थाना सिटी मोगा की ओर से होटल संचालक आकाश निवासी गांव किशनपुरा तथा मैनेजर अमना सहित 7 के खिलाफ इमौरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि काबू किए गए कथित आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!