Edited By Kamini,Updated: 29 Dec, 2021 05:18 PM
पटियाला के गोबिंद बाग में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस द्वारा रेड की गई। इस मौके पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की तरफ से मां व बेटे तथा उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग कई सालों से भोली-भाली लड़कियों को पैसों...
पटियाला: पटियाला के गोबिंद बाग में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस द्वारा रेड की गई। इस मौके पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की तरफ से मां व बेटे तथा उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग कई सालों से भोली-भाली लड़कियों को पैसों का लालच देकर देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। पुलिस द्वारा इस मौके पर 7 लड़कियों को इनके चंगुल से बचाया गया।
जानकारी के अनुसार जिन लड़कियों को अजाद करवाया गया उनकी उम्र 20 से 25 साल के करीब है। अर्बन एस्टेट पुलिस की तरफ से इस मौके पर कार्रवाई करते हुए एस.एफ.आई. नंबर 228 दर्ज की गई जिसमें इन आरोपियों के खिलाफ धारा 345 के एक्ट केस दर्ज किया गया है। इस मौके पर बातचीत करते हुए मोहित अग्रवाल डी.एस.पी. सिटी पटियाला ने बताया कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर उनकी टीम अर्बन एस्टेट पुलिस ने रेड की जहां बड़ी सफलता हासिल हुई।
पुलिस की तरफ से एक मां-बेटे व उनके साथी को गिरफ्तार किया गया है जोकि घर में देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं। उनकी तरफ से अलग-अलग स्थानों से पैसो का लालच देकर 7 लड़कियां इस धंधे के में शामल किया गया था। पुलिस की तरफ से एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है। आरोपी पिछले काफी लम्बे समय से इस जगह के पर अपना धंधा चला रहे थे और जो लड़कियाँ हम मौके से हिरासत में ली हैं वह भी इनके खिलाफ बयान देने को तैयार हैं कि किस तरह उनको जबरदस्ती यह काम करवाया जाता था। इसके साथ ही पुलिस द्वारा इस मामले की गहराई से जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here