जालंधर वासियों के लिए जरूरी खबर, 31 दिसम्बर तक याद से कर लें ये काम नहीं तो लगेगा जुर्माना

Edited By Kalash,Updated: 25 Nov, 2026 10:14 AM

property tax

नगर निगम ने शहरवासियों से अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जल्द जमा करवाने की अपील की है।

जालंधर (खुराना): नगर निगम ने शहरवासियों से अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जल्द जमा करवाने की अपील की है। मेयर वनीत धीर और निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने कहा कि 31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा, लेकिन इसके बाद टैक्स भरने वालों को 10 प्रतिशत जुर्माना भी देना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से जी.आई.एस. सर्वे के जरिए शहर की प्रॉपर्टियों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इस दौरान टैक्स जमा न करवाने वाले डिफाल्टरों की पहचान भी की जा रही है। ऐसे लोगों को नोटिस भेजने के अलावा एस.एम.एस. और व्हाट्सएप के जरिए भी बकाया टैक्स जमा करवाने की सूचना दी जा रही है।

संयुक्त कमिश्नर डा. मनदीप कौर ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और बकाया टैक्स वसूलने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस काम के तहत सुपरिंटेंडेंट महीप सरीन, भूपिंदर सिंह बड़िंग और राजीव ऋषि अलग-अलग इलाकों में जाकर प्रॉपर्टियों की खुद जांच कर रहे हैं। टैक्स न भरने वाले डिफाल्टरों की सूचियां भी तैयार कर ली गई हैं। निगम अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे 31 दिसम्बर से पहले अपना बनता टैक्स जमा करवाकर जुर्माने से बचें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!