Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Aug, 2017 02:57 PM
शहर की मार्डन जेल से कैदियों के फरार होने की खबरे अकसर सुर्खियों में रहती हैं। इतनी सुरक्षा के बावजूद भी प्रशासन उन पर शिकंजा कसने में नाकामयाब रहता है।
कपूरथला(मल्होत्रा): शहर की मार्डन जेल से कैदियों के फरार होने की खबरे अकसर सुर्खियों में रहती हैं। इतनी सुरक्षा के बावजूद भी प्रशासन उन पर शिकंजा कसने में नाकामयाब रहता है।
जानकारी के अनुसार अाज फिर एक कैदी के फरार होने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि ये कैदी काले पीलिए का इलाज करवाने के लिए अस्पताल अाया था। इस दौरान वह पुलिस कर्मियों को धक्का दे फरार हो गया।
कैदियों के भागने के बाद कई सवाल खड़े होते हैं। एक तो ये कि वे पुलिस के चंगुल से कैसे निकल जाते हैं। दूसरा ये कि पुलिस उनकी निगरानी क्यों नहीं करती। कहीं वे पुलिस की मिलीभुगत से तो फरार होने में कामयाब नहीं हो रहे।