लौंगोवाल स्कूल वैन हादसाः प्रिंसिपल और ड्राइवर गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 15 Feb, 2020 09:06 PM

principal and driver arrested

लौंगोवाल में एक स्कूल वैन को आग लगने के कारण 4 बच्चे जिंदा जल गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

संगरूर (विवेक): लौंगोवाल में एक स्कूल वैन को आग लगने के कारण 4 बच्चे जिंदा जल गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस द्वारा देर शाम स्कूल के प्रिंसिपल और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी अनुसार लौंगोवाल में हुई दर्दनाक घटना के बाद लोगों द्वारा घटना स्थल पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरु कर दी गई। एस.एस.पी. संगरूर संदीप सिंह गर्ग ने बताया कि पुलिस ने देर शाम स्कूल के प्रिंसिपल लखविंदर सिंह सहित वैन ड्राइवर दलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ पुलिस द्वारा धारा 302 के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि लौंगोवाल में एक स्कूल वैन में उस वक्त आग लग गई जब वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। जब यह हादसा हुआ उस दौरान वैन में लगभग 12 बच्चे सवार थे। जिनमें से 4 बच्चों की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 बच्चों को गांव वालों ने बाहर निकाला। मरने वाले चार बच्चों में से दो एक ही परिवार के थे।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!