कुकर में साग बनाने वाले पढ़ ले ये खबर, कहीं आपके साथ भी...

Edited By Vatika,Updated: 04 Nov, 2024 12:13 PM

pressure cooker blast

कुकर फटने से हुआ बलास्ट, बड़ा हादसा टला

अबोहर: स्थानीय मोहल्ला आनंद नगरी में कुकर फटने से ब्लास्ट हो गया। जिससे गैस चुल्हा व कुकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। बलास्ट होने पर आसपास के लोग सकते में आ गये। कुकर में पकाया जा रहा साग उड़ कर महिला की आंखों में पड़ने से वह मामूली रूप से जख्मी हो गई जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

PunjabKesari

जानकारी अनुसार आनंद नगरी गली नंबर 3 निवासी महिला सुदेश रानी पत्नी सतीश सिडाना घर में कुकर में साग बना रही थी इस दौरान वह किसी अन्य काम में बिजी हो गई व कुकर नहीं संभाला जिसके बाद कुकर में भाप ज्यादा बनने की वजह से कुकर फट गया व जोरदार धमाका हुआ व कुकर में बनाया जा रहा साग रसोई की दीवारों में चिपक गया व गैस चुल्हा भी उड़ कर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही इससे आग लगने से बचाव रहा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जब सुदेश रानी ने जोरदार आवाज सुनी तो रसोई में पहुंची तो इस दौरान साग उड़कर उसकी आंखों में भी पड़ गया जिससे वह गिर गई। परिजनों को पता चलने पर उन्होंने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया ।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!