अमृतसर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM मान ने किया स्वागत

Edited By Kalash,Updated: 09 Mar, 2023 07:58 PM

president draupadi murmu reached punjab cm mann welcomed

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब के अमृतसर दौरे पर आई है

पंजाब डेस्क:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब के अमृतसर दौरे पर आई है। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया गया। इसे लेकर सी.एम. मान ने ट्वीट कर जानकारी सांझा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ''देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का श्री अमृतसर साहिब आगमन पर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्टरीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह गुरूओं, संतों, पीरों-फकीरों की धरती है। उन्होंने राष्ट्रपति को बताया कि पंजाब की अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, जिस संबंधी केवल यहाँ आकर ही जाना जा सकता है।  

PunjabKesari

 

मुख्यमंत्री मान ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान पंजाबियों की गरिमापूर्ण आतिथ्य का आनंद लेने के साथ-साथ राज्य की गौरवमयी समृद्ध विरासत को महसूस करेंगे। भगवंत मान ने कहा कि यह हमारे लिए एक यादगारी अवसर है और समूचा पंजाब देश के राष्ट्रपति का राज्य में पहुंचने पर तहे-दिल से स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि गुरू साहिबान की बसाई इस धरती पर देश के राष्ट्रपति के यहां पहुंचने पर राज्य सरकार गर्व महसूस कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के साथ श्री दरबार साहिब, जलियांवाला बाग, दुर्ग्याना मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ के दर्शन किए।  

आपको बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू आज अमृतसर में आने पर उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इतंजाम किए गए है, शहर को 5 सेक्टरों में बांटा गया है।  

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!