मनीष तिवारी ने चुनावों में बहाया पैसाःचंदूमाजरा

Edited By swetha,Updated: 14 Jun, 2019 12:31 PM

श्री आनंदपुर साहिब  से लोकसभा चुनाव  हारने  वाले अकाली दल के पूर्व सांसद प्रेम सिंह चन्दूमाजरा ने भारतीय चुनाव आयोग को कांग्रेसी सासंद मनीष तिवारी की शिकायत की है। शिकायत में कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी की तरफ से मतदान दौरान निश्चित लिमिट से अधिक...

चंडीगढ़ः श्री आनंदपुर साहिब  से लोकसभा चुनाव  हारने  वाले अकाली दल के पूर्व सांसद प्रेम सिंह चन्दूमाजरा ने भारतीय चुनाव आयोग को कांग्रेसी सासंद मनीष तिवारी की शिकायत की है। शिकायत में कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी की तरफ से मतदान दौरान निश्चित लिमिट से अधिक खर्चा किए जाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि मनीष तिवारी ने चुनाव में 90 लाख रुपए खर्च किए हैं,जबकि लिमिट 70 लाख रुपए खर्च करने की थी। उन्होंने कहा कि अब अधिकारियों पर दबाव डालकर रिकार्ड को बदलने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि  लोकसभा चुनाव दौरान कांग्रेस द्वारा मनीष तिवारी को अकाली नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया था। चुनाव नतीजों में मुनीष तिवारी ने  चंदूमाजरा को 46795 मतों से हराया था।                        
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!