कांग्रेस का वफादार सिपाही, भाजपा में जाने के बारे सोचना भी गुनाह : बाजवा

Edited By Vatika,Updated: 21 Mar, 2019 07:54 AM

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने भाजपा में जाने की सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए कहा है कि वह कांग्रेस के वफादार सिपाही हैं, भाजपा में जाने के बारे में सोचना भी उनके लिए गुनाह है।

जालंधर(पुनीत): वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने भाजपा में जाने की सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए कहा है कि वह कांग्रेस के वफादार सिपाही हैं, भाजपा में जाने के बारे में सोचना भी उनके लिए गुनाह है।
PunjabKesari
बाजवा ने कहा कि उनका परिवार शुरू से कांग्रेस की विचारधारा को फालो करता आ रहा है और कांग्रेस की सोच को हमेशा आगे पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में पैदा हुआ हूं और कांग्रेस में रहते हुए ही अंतिम सांस लूंगा। बाजवा के भाजपा में शामिल होने के संबंध में सामने आई खबरों पर अपना तर्क देते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा का आधार खत्म हो चुका है। लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जुमलों को अच्छे से जान चुके हैं। आगामी लोकसभा चुनावों में जनता अकाली-भाजपा को पंजाब में आइना दिखाने वाली है जिसके चलते भाजपा बौखला उठी है।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी मेरे नेता हैं, मैं सदैव उनके फैसलों को न केवल मानूंगा बल्कि उनका अनुसरण भी करूंगा। जो लोग मेरे बारे में ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं, वे केवल मेरी छवि को धूमिल करना चाहते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 1978 में उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत जिला यूथ कांग्रेस की अध्यक्षता से की। इसके उपरांत 1982 में पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। 1992, 1997, 2002 व 2007 में वह विधायक निर्वाचित हुए। इस दौरान वह पंजाब सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री रहे। 2009 में गुरदास से लोकसभा के सदस्य बने। मौजूदा समय में वह राज्यसभा के सदस्य हैं जिसका अभी 4 साल का कार्यकाल बाकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!