Edited By Kalash,Updated: 28 Nov, 2026 03:47 PM

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) द्वारा 132 के.वी. सब स्टेशन जलालाबाद में 11 के.वी. बस-बार-2 की मेंटेनेंस के लिए शटडाउन लिया जा रहा है।
जलालाबाद (बजाज): पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) द्वारा 132 के.वी. सब स्टेशन जलालाबाद में 11 के.वी. बस-बार-2 की मेंटेनेंस के लिए शटडाउन लिया जा रहा है। यह जानकारी एसडीओ संदीप कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि निगरान इंजीनियर/वितरण हलका फिरोजपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार 29 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस शटडाउन के दौरान 132 के.वी. सब स्टेशन जलालाबाद से चलने वाले 11 के.वी. शहरी, आलम के, टिवाणा रोड, बथ्था बाजार, सुखेरा, घूरी, कालूवाला, घांगा और फाजिल्का रोड फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here