मुकेरियां हाइडल नहर की खस्ता हालत ने बढ़ाई क्षेत्रवासियों की चिंता, बड़े हादसे का खतरा

Edited By Kalash,Updated: 15 Nov, 2026 05:33 PM

poor condition of mukerian hydal canal

पौंग डैम के शाह नहर बैराज से निकलने वाली करीब 35 किलोमीटर लंबी मुकेरियां हाइडल नहर इस समय अपनी जर्जर हालत के कारण क्षेत्रवासियों के लिए बड़े खतरे का सबब बनी हुई है।

हाजीपुर (जोशी): पौंग डैम के शाह नहर बैराज से निकलने वाली करीब 35 किलोमीटर लंबी मुकेरियां हाइडल नहर इस समय अपनी जर्जर हालत के कारण क्षेत्रवासियों के लिए बड़े खतरे का सबब बनी हुई है। इस नहर पर बने पांच पावर हाउस दिन-रात चलकर 225 राजस्व प्राप्त होता है। लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण नहर की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। 

विशेष रूप से गांव निकूचक्क के नजदीक नहर के किनारों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि यह किसी भी समय टूटकर आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचा सकती है। यदि नहर टूटती है तो न केवल फसलों और रिहायशी इलाकों को नुकसान होगा, बल्कि पांचों पावर हाउस बंद होने के कारण पूरे पंजाब को गंभीर बिजली संकट का सामना भी करना पड़ सकता है। 

उल्लेखनीय है कि गांव चंगड़वां और गांव निकूचक्क के पास से यह नहर जमीन की ऊपरी सतह से होकर गुजरती है, जिसके कारण इसके टूटने का खतरा और भी बढ़ जाता है। इतिहास गवाह है कि साल 1992 में भी ठीक इसी स्थान से नहर टूट गई थी, जिससे क्षेत्र में भारी जान-माल का नुकसान हुआ था और सरकार को करोड़ों रुपये का आर्थिक घाटा झेलना पड़ा था। 

जब पत्रकारों की टीम ने मौके पर जाकर नहर का जायजा लिया, तो देखा कि गांव निकूचक्क के पास नहर की कंक्रीट स्लैबें बुरी तरह टूट चुकी हैं और पानी का तेज बहाव सीधा कच्ची मिट्टी और टूटी हुई स्लैबों से टकराकर गुजर रहा है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस किसान सेल के जिला प्रधान अमरजीत सिंह ढाडेकटवाल ने राज्य सरकार और सिंचाई विभाग से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए नहर की मरम्मत का काम तुरंत युद्ध स्तर पर शुरू करवाया जाए, ताकि 1992 जैसे भयानक हादसे को दोबारा होने से रोका जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!