मन्ना कत्ल मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा को पुलिस ने लिया रिमांड पर

Edited By Mohit,Updated: 28 Dec, 2019 05:36 PM

police took remand of gangster rohit godara

मनप्रीत सिंह मन्ना कत्ल मामले में आज पुलिस द्वारा एक अन्य व्यक्ति को अदालत में पेश करके उस का पुलिस रिमांड लिया गया।

मलोट (विकास): मनप्रीत सिंह मन्ना कत्ल मामले में आज पुलिस द्वारा एक अन्य व्यक्ति को अदालत में पेश करके उस का पुलिस रिमांड लिया गया। इस कत्ल कांड के संबंध में पुलिस द्वारा बीकानेर निवासी रोहित गोदारा जोकि चुरू (राजस्थान) की जेल में बंद है, को प्रोडकशन वारंट पर चूरू जेल से मलोट लाया गया व स्थानीय अदालत में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया व इस मामले की तफतीश को लेकर 10 दिन के पुलिस रिमांड की मांग की। डियूटी मैजिस्ट्रेट ने उक्त व्यक्ति का 6 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। 

इस मौके पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए एस.पी गुरमेल सिंह ने बताया कि मनप्रीत सिंह मन्ना कतल कांड में उक्त व्यक्ति को तफतीश के लिए पुलिस ने चूरू जेल से प्रोडकशन वारंट पर लाया गया है व माननीय न्यायाधीश ने 6 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। उन्होंने कहा कि मनप्रीत सिंह मन्ना कत्ल कांड को शीघ्र ही हल कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस से पूर्व इस कत्ल कांड के संबंध में पुलिस द्वारा लारैंस बिशनोई को भरतपुर जेल से तफतीश करने हेतू प्रोडकशन वारंट पर लाया गया था व 25 दिसंबर को अदालत में पेश किया गया था। जहां डियूटी मैजिस्ट्रेट ने लारैंस का 4 दिन का पुलिस रिमांड दिया था जोकि 29 दिसंबर को समाप्त होने वाला है। 

वर्णनीय है कि मनप्रीत सिंह मन्ना का गत 2 दिसंबर को बठिंडा रोड पर स्थित सकाई माल में जिम के सामने उस समय गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया था जब वह जिम से बाहर निकल कर अपनी गाडी में सवार हो कर बाहर निकल रहा था। मनप्रीत सिंह मन्ना कतल के बाद पुलिस इस मामले की तह तक पहुंच कर दोषियों तक पहुंचने हेतू हर संभव प्रयास कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!