जालंधर में वाहन चालकों को पुलिस कमिश्नर की चेतावनी, होगी सख्त कार्रवाई

Edited By Kalash,Updated: 22 Nov, 2026 10:58 AM

police commissioner warning to vehicle driver

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने निजी वाहनों पर बिना अनुमति पुलिस हूटर और सायरन लगाने तथा उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जालंधर (धवन): पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने निजी वाहनों पर बिना अनुमति पुलिस हूटर और सायरन लगाने तथा उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने इन चेतावनी उपकरणों का इस्तेमाल केवल अधिकृत विभागों और संबंधित अधिकारियों द्वारा ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाकर यातायात में प्राथमिकता हासिल करने तथा अन्य वाहनों से आगे निकलने की कोशिश करते हैं। इससे सड़क पर भ्रम की स्थिति पैदा होती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हूटर और सायरन आपातकालीन सेवाओं के लिए निर्धारित हैं और इनका अनधिकृत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि बिना वैध अनुमति ऐसे उपकरण लगाने या इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और संबंधित अधिकारियों को ऐसे वाहनों पर नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!