Edited By Neetu Bala,Updated: 27 Jan, 2024 06:08 PM
खबर मिली है कि थाना सतनामपुरा पुलिस ने वीजा खत्म होने के बाद भी फगवाड़ा में अवैध रूप से रह रहे दो विदेशी नागरिकों के खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट 1946 के तहत मामला दर्ज किया है।
फगवाड़ाः खबर मिली है कि थाना सतनामपुरा पुलिस ने वीजा खत्म होने के बाद भी फगवाड़ा में अवैध रूप से रह रहे दो विदेशी नागरिकों के खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट 1946 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार फगवाड़ा में जब पुलिस ने नाइजीरिया हाल निवासी कपूर कैसल पी.जी. ग्रीन वैली गांव महेंडू और जैमी रिपोको पुत्र क्लाउडिया रिपोको निवासी गुनिया हॉल वासी कपूर कैसल पी. जी. ग्रीण वैलीगांव महेड़ू को शक के आधार पर पार्सपोर्ट दिखाने को कहा तो दोनों आरोपियों का भारतीय वीजा काफी पहले खत्म हो चुका था।
हैरानी की बात यह है कि इसके बावजूद दोनों विदेशी नागरिक अवैध रूप से फगवाड़ा में रह रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त मामले के सामने आने से यह बात सामने आई है कि विदेश से आए कुछ लोग वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से यहां रह रहे हैं। ये कितने हैं और किन देशों से आते हैं ये अपने आप में बड़ा सवाल है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here