Edited By Updated: 29 Apr, 2017 03:01 PM
थाना भुलत्थ की पुलिस ने नशीले टीकों सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।
भुलत्थ(रजिन्द्र/भूपेश): थाना भुलत्थ की पुलिस ने नशीले टीकों सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. रशमिन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि ए.एस.आई. अवतार सिंह ने पुलिस पार्टी सहित भुलत्थ के बेईं पुल पर नाकाबंदी की हुई थी जिस दौरान पुलिस पार्टी ने मनिन्द्र सिंह मनी पुत्र सुरिन्द्र सिंह निवासी रामगढ़ को 8 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार ए.एस.आई. सुखविन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित भुलत्थ से करतारपुर रोड पर महाराज पैलेस के टी-प्वाइंट पर मौजूद थे जिस दौरान अमरदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र खेम सिंह निवासी रामगढ़ को 8 नशीले टीकों सहित काबू किया गया। आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।