Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Sep, 2017 03:23 PM
नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों की सूचना पर लुधियाना से आई एस.टी.एफ. की टीम ने आज राजासांसी के गांव राणेवाली में ट्रैप लगा रखा था। इस दौरान 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 3 युवकों को आते देख उन्हें रुकने का इशारा किया, जबकि मोटरसाइकिल सवार निशान...
अमृतसर(संजीव): नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों की सूचना पर लुधियाना से आई एस.टी.एफ. की टीम ने आज राजासांसी के गांव राणेवाली में ट्रैप लगा रखा था। इस दौरान 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 3 युवकों को आते देख उन्हें रुकने का इशारा किया, जबकि मोटरसाइकिल सवार निशान सिंह निवासी मंडियाला, सिकंदर सिंह निवासी मजीठा रोड व सुखविन्द्र सिंह निवासी लौहारका कलां ने इशारा देखते ही मोटरसाइकिल वापस मोड़ लिए।
जब तक एस.टी.एफ. के अधिकारी तीनों को पकड़ पाते उनमें से निशान सिंह का बाइक एक पेड़ से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो कर वहीं गिर गया, जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार सुखविन्द्र सिंह उर्फ साहिल को तो गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी सिकंदर सिंह पुलिस को चकमा दे कर भाग निकला। पुलिस ने घायल निशान सिंह को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी ओर सुखविन्द्र सिंह की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 270 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने निशान सिंह के शव को कब्जे में ले 174 सी.आर.पी.सी. के अधीन उसका पोस्टमार्टम करवा दिया और गिरफ्तार किए गए सुखविन्द्र सिंह के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां यह वर्णनीय है कि लुधियाना से आई एस.टी.एफ. की टीम ने 21 अप्रैल 2017 को नशे की खेप के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया था, जिनकी जांच के दौरान उक्त आरोपियों का खुलासा हुआ था। इसी सूचना कि आधार पर एस.टी.एफ. की टीम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए राजासांसी पहुंची थी, जिस दौरान निशान
सिंह का बाइक पेड़ से टकरा जाने पर उसकी मौत हो गई।