Birthday का जश्न मना रहा गैंगस्टर साथियों संग पहुंचा सलाखों के पीछे

Edited By swetha,Updated: 21 Sep, 2019 02:46 PM

अदालत ने  घोना को किया हैं भगौड़ा घोषित

जालंधर(सोनू): जालंधर पुलिस ने गैंगस्टर दिनेश घोना को साथियों सहित अलावलपुर से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले गैंगस्टर घोना का बर्थडे था। उसके साथियों ने पठानकोट चौक के पास एक फार्म हाउस में पार्टी रखी थी, जहां पर शराब तस्करी से लेकर हथियारों से जुड़े कई नामी बदमाश शामिल हुए। देर रात तक डीजे के बीच चली पार्टी में वहां पहुंचे बदमाशों ने जमकर हवाई फायरिंग की। फायंरिग की सूचना मिलते ही एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर को साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी पिस्तौल के बल पर लूटपाट की वारदातों को भी अंजाम देते थे।

अदालत ने  घोना को किया हैं भगौड़ा घोषित
 गैंगस्टर दिनेश घोना व उसके साथियों के खिलाफ थाना आदमपुर में मनदीप सिंह ने 2 अप्रैल 2013 को इरादा कत्ल धारा 307 व आ‌मर्स एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया था। मनदीप का आरोप था कि वह अपनी कार में जालंधर से आ रहा था, गांव सिकंदरपुर के इच्छाधारी शिव मंदिर के पास स्कॉरपियो गाड़ी में बैठे दिनेश घोना व प्रदीप दीपू ने साथियों के साथ उसका पीछा किया और गाली-गलौज की। जब उसने गाड़ी भगाई तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। तब उसने अलावलपुर बस स्टैंड में जाकर जान बचाई। इस केस की सुनवाई चल रही है, जिसमें अदालत ने उसे 30 अगस्त 2016 को भगौड़ा करार दिया था। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!