Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Aug, 2020 10:26 AM
लंबे समय से बीमार रहने के कारण परेशान व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जैतो(वीरपाल, गुरमीतपाल): लंबे समय से बीमार रहने के कारण परेशान व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार मृतक गगनदीप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी नजदीक पेट्रोल पंप श्री मुक्तसर साहिब रोड जैतों पिछले काफी लंबे समय से बीमार था और उसकी बीमारी का इलाज चल रहा था। लगातार दवाएं खाने और बीमारी के कारण मृतक दुखी और दिमागी तौर पर परेशान रहने लगा। इसी परेशानी के चलते ही उसने खुद को गोली मार दी।