Edited By Vatika,Updated: 11 Apr, 2020 11:09 AM
पटियाला में एक पी.सी.एस अफ़सर के माली का कोरोनावायरस टैस्ट पॉजिटिव आया है। जिले में यह दूसरा पॉजिटिव केस है।इससे पहले दुबई से वापिस आया 31 वर्षीय नौजवान पहला पॉजिटिव केस था।
पटियाला (परमीत): पटियाला में एक पी.सी.एस अफ़सर के माली का कोरोनावायरस टैस्ट पॉजिटिव आया है। जिले में यह दूसरा पॉजिटिव केस है।इससे पहले दुबई से वापिस आया 31 वर्षीय नौजवान पहला पॉजिटिव केस था।
हैरान करने वाली बात यह है कि इस व्यक्ति की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। माली अफ़सर की रिहायश में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता था जिसको अब सरकारी राजिन्दरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।सेहत विभाग ने उसकी पत्नी और बच्चों के भी सैंपल लिए हैं। सूत्रों ने बताया कि माली का भाई भी एक डाक्टर जोड़े के पास कुक का काम करता है और उसको भी एकांतवास में रखा जा रहा है। पता लगा है कि माली के साथ उसके भाई के अलावा किसी होटल में काम करने वाला और व्यक्ति भी रहता है।सूत्रों मुताबिक सेहत विभाग डाक्टर दंपत्ति के सैंपल लेने की तैयारी में है।