Patiala : घर में घुसकर परिवार पर हमला, खौफ के साए में जी रहे इलाके के लोग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jul, 2024 07:20 PM

patiala family attacked inside their home

पटियाला में एक परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार सोनू बाबा नाम के एक व्यक्ति से पूरे इलाका वासी परेशान बताए जा रहे हैं।

पटियाला (दीपक) : पटियाला में एक परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार सोनू बाबा नाम के एक व्यक्ति से पूरे इलाका वासी परेशान बताए जा रहे हैं। सोनू बाबा ने एक घर में घुसकर न केवल परिवार पर हमला किया, बल्कि महिलाओं व लड़कियों को जमकर पीटा भी। उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। इस दौरान लड़की को न केवल छेड़ा बल्कि उससे अश्लील हरकतें कर जमीन पर भी घसीटा गया, जिस संबंधी शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी है। पीड़िता मनजीत कौर पत्नी देवेंद्र सिंह गांव धर्महेड़ी ने चौकी रामनगर शिकायत दर्ज करवा दी है। यह घटना 12 जुलाई की बताई जा रही है, जिस पर कार्रवाई न होने पर आज एसएसपी पटियाला को ईमेल के जरिए लिखित शिकायत दी गई है। 

यह भी पढ़ें-जालंधर में मशहूर Salon मालिक की दर्दनाक मौ'त, युवा पीढ़ी में शोक की लहर

गांव धर्महेड़ी का रहने वाला सोनू बाबा नाम का फ्रॉड आदमी है, जोकि मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को परेशान करता है व गुंडे बुलवा लेता है। ग्रामीण उसकी हरकतों से बहुत परेशान हैं और पलायन तक करने को मजबूर हैं। 

यह भी पढ़ें-Breaking: सत्संग से घर लौट रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा, एक की मौके पर मौ'त

 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!