कुछ लोग जान-बूझकर अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं को बना रहे निशाना: प्रताप बाजवा

Edited By swetha,Updated: 29 Jan, 2020 12:14 PM

partap bajwa

कुछ लोग जान-बूझकर अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं, जिससे कांग्रेस पार्टी की छवि खराब हो रही है।

बटाला(बेरी): कुछ लोग जान-बूझकर अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं, जिससे कांग्रेस पार्टी की छवि खराब हो रही है। इन विचारों का प्रकटावा राज्य सभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को लिखे अपने पत्र द्वारा किया। उन्होंने उक्त पत्र में बटाला के एक अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान बेरिंग यूनियन क्रिश्चियन कालेज का हवाला देते हुए कहा कि इस कालेज से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जो रास्ता निकालने की बात कही जा रही है, वह मंदभागी है।

यदि इस तरह के शिक्षण संस्थानों पर प्रशासनिक अधिकारी बिना नोटिस दिए सड़क की निशानदेही करने पहुंचेंगे तो इससे सरकार की छवि खराब होगी। बाजवा ने मुख्यमंत्री कैप्टन को लिखे अपने पत्र में कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री ने विधानसभा में सी.ए.ए. के विरुद्ध बिल पारित किया है और कांग्रेस पार्टी के स्टैंड को क्लीयर किया है कि कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों के साथ है, उसी तरह यहां पर भी सरकार को आगे आकर अल्पसंख्यकों को विश्वास दिलाना चाहिए कि सरकार उनके साथ खड़ी है। प्रताप बाजवा ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पार्टी की छवि खराब करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!