फिलीपींस में PM मोदी ने रखी गुरु घर की नींव, भाजपा नेता परमिंद्र बराड़ ने दिल से जताया आभार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Nov, 2026 06:11 PM

parminder brar expressed gratitude to pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फिलीपींस के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान साहिब की 5 मंजिला इमारत का नींव पत्थर रखने पर पंजाब भाजपा के महासचिव परमिंद्र बराड़ ने उनका आभार जताया है। बराड़ ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री की इस पहल की सराहना की।

पंजाब डैस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फिलीपींस के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान साहिब की 5 मंजिला इमारत का नींव पत्थर रखने पर पंजाब भाजपा के महासचिव परमिंद्र बराड़ ने उनका आभार जताया है। बराड़ ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री की इस पहल की सराहना की।

उन्होंने कहा कि जब सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के प्रधानमंत्री कूटनीतिक बैठकों और अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में व्यस्त थे, तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरु घरों के प्रति अटूट श्रद्धा और सेवा भावना भी देखने को मिली। उन्होंने फिलीपींस में ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान साहिब की पांच मंजिला इमारत का नींव पत्थर रखा।

बराड़ के अनुसार, इस नई इमारत में आधुनिक सुविधाओं से युक्त लंगर हॉल और संगत के लिए कई विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। यह केवल गुरुद्वारा साहिब की इमारत के निर्माण की शुरुआत नहीं है, बल्कि गुरु घरों के प्रति प्रधानमंत्री की आस्था और सेवा भाव को भी दर्शाता है।

परमिंद्र बराड़ ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब सिखों के ऐतिहासिक और पवित्र धार्मिक स्थलों पर हमले हुए और 1984 में सिखों का कत्लेआम हुआ। वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं गुरु घरों के निर्माण और विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने इसे सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि यह सिख समुदाय के प्रति सम्मान और धार्मिक आस्था का प्रतीक है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!