Punjab : करप्शन के खिलाफ एक और Action, रिश्वत लेते पंचायत अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Nov, 2024 10:57 PM

panchayat officer arrested taking bribe in amritsar

विजीलैंस ब्यूरो ने अमृतसर ब्लॉक वेरका में बतौर पंचायत अधिकारी एवं प्रशासक तैनात गुरिंदर सिंह ग्रोवर को 24 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

अमृतसर : विजीलैंस ब्यूरो ने अमृतसर ब्लॉक वेरका में बतौर पंचायत अधिकारी एवं प्रशासक तैनात गुरिंदर सिंह ग्रोवर को 24 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा के अंतर्गत केस दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते विजीलैंस ब्यूरो के एस.एस.पी. अमृतसर रेंज गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि उक्त आरोपी को जिला अमृतसर के ब्लॉक कत्थूनंगल के गांव महानियां कोहाड़ा निवासी जोगिंदर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया है।

जोगिंदर सिंह ने विजीलैंस को बताया कि वह 2019-2024 तक माहनियां कोहाड़ा गांव का सरपंच था और उसे केंद्र और राज्य सरकारों से विकास ग्रांट मिली हुई थी। आरोपी पंचायत अधिकारी ने उसके खाते में पहले 1 लाख 27 हजार रुपए ट्रांसफर किए और बाद में नकद ले लिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अब पंचायत अधिकारी विकास के रूप में मिली ग्रांट में 12 लाख 50 हजार रुपए का यूजर सर्टीफिकेट (यू.सी.) जारी करने के बदले में 2 प्रतिशत रिश्वत के रूप में 24 हजार रुपए की मांग कर रहा है।

 विजीलैंस ब्यूरो अमृतसर ने मिली शिकायत पर आरोपी को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता जोगिंदर सिंह से 24 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। विजीलैंस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!