पंजाब का ये 'अनोखा गांव', जहां आज तक नहीं हुआ चुनाव

Edited By Kalash,Updated: 09 Oct, 2024 06:16 PM

panchayat elections punjab

लुधियाना जिले का गांव सिद्धूपुर जहां कभी भी पंचायत चुनाव नहीं हुए और यहां के लोगों ने भाईचारे का सबूत देते हुए हर बार सर्वसम्मति से पंचायत चुनी।

माछीवाड़ा साहिब : लुधियाना जिले का गांव सिद्धूपुर जहां कभी भी पंचायत चुनाव नहीं हुए और यहां के लोगों ने भाईचारे का सबूत देते हुए हर बार सर्वसम्मति से पंचायत चुनी। साल 2008 में सतवंत सिंह सिद्धू गांव सिद्धूपुर को अस्तित्व में लाए और इसकी एक अलग पहचान बनाई। पहले चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सतवंत सिंह सिद्धू को गांव का सरपंच चुना। फिर 5 साल बाद दूसरी बार हुए चुनाव में भी सतवंत सिंह सिधुपुर गांव के सरपंच बने। तीसरी बार पंचायत चुनाव के दौरान भी गांव वासियों ने आधिकारिक तौर पर सतवंत सिंह सिद्धू को ही सरपंच चुना।

अब 2024 में हो रहे पंचायत चुनाव के दौरान गांव सिद्धूपुर जनरल महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। गांव वासियों ने इस बार फिर एकजुटता दिखाते हुए सरपंच पद सिद्धू परिवार की झोली में डालते हुए सतवंत सिंह की पत्नी चरणजीत कौर सिधू को सरपंच चुन लिया है। इसके अलावा सतवंत सिंह सिद्धू, मंजीत कौर, हरप्रीत सिंह, परमजीत कौर और विनय जैन पंचायत सदस्य चुने गए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धू परिवार ने कहा कि उन्होंने हमेशा गांव की भलाई के लिए काम किया है और अब गांव की आबादी भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि गांव की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

   

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!