Edited By Vatika,Updated: 17 Aug, 2026 03:16 PM

दुबई के नाइट क्लब में स्टेज पर पाकिस्तानी झंडों के सामने छोटे कपड़े पहनकर किया डांस
अमृतसर/इस्लामाबाद (कक्कड़) : पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस ज्यादातर विरोध का बड़ा हिस्सा बना रहा और अरब देशों में पाकिस्तान के आजादी जश्नों की जो वीडियो वायरल हुई है उसे हराम (इस्लामी नजरिया से गलत) करार दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर बवाल हो गया है और पाकिस्तान के अधिकतर वर्ग ने इसको बेशर्मी की हद पार करना बताया है।
सूत्रों के अनुसार दुबई से वायरल हुए इस कथित वीडियो में 2 लड़कियां छोटे कपड़ों में पाकिस्तानी झंडे के सामने डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस पर पाकिस्तान के दक्षिणपंथी और धार्मिक संगठन आक्रोश में हैं। इन लोगों का कहना है कि आजादी के जश्न को इस तरह से मनाना पाकिस्तान का पूरी दुनिया में अपमान है।
पता चला है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को दुबई के मेजो नाइट क्लब का बताया गया है। इस वीडियो को 'सोच पाकिस्तान' नाम के इंस्टाग्राम अकाऊंट में शेयर किया गया है। इस वीडियो में नाइट क्लब के अंदर महिलाएं छोटे कपड़े पहन कर डांस कर रही हैं। डांसरों के बैकग्राऊंड में एल.ई.डी. स्क्रीन पर पाकिस्तानी झंडे दिखाई दे रहे हैं।