पाक को स्पष्ट संदेश मिल गया है: कैप्टन

Edited By Vaneet,Updated: 04 Mar, 2019 07:11 PM

pak got clear message captain amrindra singh

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि वायुसेना की कार्रवाई में कितने....

अमृतसर: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि वायुसेना की कार्रवाई में कितने आतंकवादी मारे गए यह मायने नहीं रखता लेकिन पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से यह संदेश चला गया है कि भारत अपने निर्दाेष नागरिकों एवं सैनिकों की हत्या नहीं होने देगा। 

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भारतीय वायुसेना के हवाई हमलों ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर पुलवामा हमले के मद्देनजर समस्या से निपटने के लिए भारत के संकल्प को साबित किया है। उन्होंने हमले में मारे गए आतंकवादियों की संख्या पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा,‘‘चाहे एक मारा गया हो या 100 मारे गए हों, संदेश जोर से और स्पष्ट रूप से चला गया है- कि भारत अपने निर्दोष सैनिकों और नागरिकों की हत्या नहीं होने देगा।’’ 

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्तियां हैं। उन्होंने कहा कि विनाश के हथियारों का उपयोग करना देश के हित में नहीं है, लेकिन यदि अन्य प्रकार की लड़ाइयों में हार का सामना करना पड़े तो इस्लामाबाद इस तरह के कुकृत्य में लिप्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक बड़ी आर्थिक समस्या से गुजर रहा है और इस्लामिक राष्ट्रों की मदद से बच रहा है। उन्होंने कहा कि वे भारत के साथ पूर्ण युद्ध का जोखिम उठा सकते हैं। हालांकि, दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश है। 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि खुद को घिरा हुआ पाता है तो हताशावश वह अपने परमाणु हथियारों का उपयोग कर सकता है। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के साथ गठबंधन के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कैप्टन सिंह ने कहा कि यह उनका विशेषाधिकार है, लेकिन जहां तक  कांग्रेस की बात है, उसे किसी गठबंधन की जरूरत नहीं है। आप शिअद (टकसाली) गठबंधन को बिना किसी परिणाम के खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और अपने दम पर जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!