Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 08:14 PM
एस.एस.पी. दर्शन सिंह मान की ओर से नशों खिलाफ चलाई गई मुहिम तहत कार्रवाई करते हुए सी.आई.ए. स्टाफ ने एक व्यक्ति को 255 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत...
तरनतारन(रमन): एस.एस.पी. दर्शन सिंह मान की ओर से नशों खिलाफ चलाई गई मुहिम तहत कार्रवाई करते हुए सी.आई.ए. स्टाफ ने एक व्यक्ति को 255 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सवा करोड़ रुपए के करीब बनती है।
सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर चंद्र भूषण शर्मा ने बताया कि ए.एस.आई. बलदेव सिंह को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो हैरोइन का कारोबार करता है और आज टी-प्वाइंट गंडीविंड की ओर आ रहा है, जिस पर पुलिस ने चीमा कलां टी-प्वाइंट गंडीविंड समीप नाकाबंदी कर ली। इस दौरान डी.एस.पी. (डी) अश्विनी कुमार की उपस्थिति में तलाशी ली तो उसके कब्जे से 255 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।
इंस्पैक्टर चंद्र भूषण शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखपाल सिंह उर्फ सुक्ख पुत्र जगवंत सिंह निवासी गांव माड़ीमेघा के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ थाना सराय अमानत खां में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है, इस दौरान अहम खुलासे होने की संभावना भी है।