अगर आपको भी आए ऐसी Call तो सावधान! कहीं हो न जाएं Online ठगी का शिकार

Edited By Urmila,Updated: 06 Oct, 2024 02:42 PM

online fraud

पंजाब के कपूरथला के से लाखों की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर 3 लाख ठगी का शिकार हुआ है।

पंजाब डेस्क: पंजाब के कपूरथला के से लाखों की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर 3 लाख ठगी का शिकार हुआ है। पीड़ित ने इस उक्त मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। 

पीड़ित महिंदर सिंह ने बताया कि उसे पत्नी के भतीजे के नाम पर फोन आया कि वह उनके खाते में 6.5 लाख रुपए भेजे देगा जिसकी उसने रसीद भी भेजी। उसने कहा कि पैसे शाम तक आपके अकाउंट्स में आए जाएंगे। आरोपी ठग ने कहा कि वह इसकी जानकारी उसके घर में न दे। इसके बाद उसने पीड़ित व्यक्ति को एक महिला की फोटो भेजी और कहा कि वह उन्हें एक महिला की फोटो भेजे रहा है जो उसकी दोस्त की मां है। उसे पैसों की जरूरत है आप उसे अपने खाते से 3 लाख रुपए दे दें। इधर शाम तक आपके खाते में वह और पैसे भेज देगा। 

महिंदर सिंह ने बातों में आकर 3 लाख रुपए दे दिए। जब शाम तक खाते में 6 लाख रुपए नहीं आए तो तब अहसास हुआ कि उसके साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। उसने कनाडा में रहते भतीजे से इस बारे बात की तो उसने बताया कि उसने ऐसा कोई फोन नहीं किया है। पीड़ित ने इस उक्त घटना की जानकारी साइबर क्राइम थाना में पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिस खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे उसे फ्रीज कर दिया। जांच में जो तथ्य सामने आए उसके आधार पर साइबर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने जिसके नाम पर अकाउंट्स था, महिला सोनम पत्नी रजनीश के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला की गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुट गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!