Edited By Vatika,Updated: 01 Dec, 2023 12:48 PM

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज पंजाब में गन्ने का दाम 11 रुपए बढ़ाने के बाद एक और ऐलान किया गया है।
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज पंजाब में गन्ने का दाम 11 रुपए बढ़ाने के बाद एक और ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कल 2 दिसंबर को पंजाब की सभी सहकारी और निजी शुगर मिलें नए रेट के हिसाब से चलेंगी। दरअसल, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद किसान खुश नहीं हैं और किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने 14 रुपए दाम बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन इस घोषणा में सिर्फ 11 रुपए ही दाम बढ़ाए गए हैं जबकि इस ऐलान में कोई गन्ना मिल चलाने की बात नहीं की गई है।
किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने कुछ समय पहले कहा था कि गन्ना मिलें शुरू की जाएंगी, लेकिन इसके बावजूद किसानों की मांग नहीं मानी गई है। इस बीच मुख्यमंत्री ने कहा है कि पंजाब की सभी सहकारी और निजी शुगर मिलें 2 दिसंबर से नई दर के मुताबिक चलेंगी। इससे गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ा फायदा होगा।