हिमाचल प्रदेश की भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 13 Feb, 2026 02:29 PM

one arrested with liquor from himachal pradesh

नशा विरोधी अभियान के तहत तलवाड़ा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब गश्त के दौरान एक व्यक्ति को हिमाचल प्रदेश की भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

तलवाड़ा (जोशी): नशा विरोधी अभियान के तहत तलवाड़ा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब गश्त के दौरान एक व्यक्ति को हिमाचल प्रदेश की भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. तलवाड़ा सतपाल सिंह ने बताया कि तलवाड़ा पुलिस के एच.सी. सतवंत सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। जब पुलिस पार्टी सेक्टर 3 के पास पहुंची, तो मुखबिर खास ने सूचना दी कि सुनील कुमार पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव बहफत्तो, हिमाचल प्रदेश से शराब लाकर इलाके में बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शाह नहर पुल गांव चंगड़वां के पास तुरंत नाकाबंदी की।

इस दौरान एक व्यक्ति कंधे पर बोरी उठाए गांव चंगड़वां की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर जब उसने पीछे मुड़ने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर बोरी से 22 बोतलें मार्का संतरा देसी शराब हिमाचल प्रदेश बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ थाना तलवाड़ा में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!