Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 07:38 AM
सी.आई.ए. स्टाफ पुलिस ने इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह के नेतृत्व में जाली करंसी तैयार करने और सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्य दलबीर सिंह उर्फ.............
फिरोजपुर (कुमार): सी.आई.ए. स्टाफ पुलिस ने इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह के नेतृत्व में जाली करंसी तैयार करने और सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्य दलबीर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र निर्मल सिंह वासी लूपानिया वाली जिला मुक्तसर साहिब को गिरफ्तार किया है जिससे एक लाख की जाली करंसी और स्कैनर प्रिंटर बरामद किया गया है।
एस.एस.पी. भूपिंद्र सिंह सिद्धू और एस.पी. इन्वैस्टीगेशन अजमेर सिंह बाठ ने बताया कि पुलिस द्वारा इस जाली भारतीय करंसी तैयार करने वाले गिरोह के सदस्य मनजीत सिंह वासी बुडा गुजर और बोहड़ सिंह पुत्र सुच्चा सिंह को पहले ही जाली भारतीय करंसी सहित गिरफ्तार कर चुकी है जिनसे पुलिस ने 5 लाख 24 हजार 500 रुपए की जाली भारतीय करंसी बरामद की थी।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस गिरोह का सदस्य गुरबाज सिंह अभी तक फरार है जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भूपिंद्र सिंह सिद्धू और अजमेर सिंह बाठ ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष यह खुलासा किया था कि दलबीर सिंह भी उनके गिरोह का सदस्य है जो श्री मुक्तसर साहिब में रहता है।
यह गिरोह 2,000 और 500 की जाली करंसी तैयार करता था और गुरबाज सिंह दिल्ली से यह करंसी लेकर आता था और यह गिरोह मिल कर आगे जाली करंसी सप्लाई करता था। इस अवसर पर भुल्लर और सी.आई.ए. स्टाफ फिरजोपुर के इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह आदि भी मौजूद थे।