Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 12:03 PM
ताजपुर रोड पर स्थित ई.डब्ल्यू.एस. कालोनी में 2 पक्षों के बीच हुए झगड़े के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस को शिकायत दी है। इसके बाद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
लुधियाना (राम) : ताजपुर रोड पर स्थित ई.डब्ल्यू.एस. कालोनी में 2 पक्षों के बीच हुए झगड़े के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस को शिकायत दी है। इसके बाद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
जानकारी के अनुसार ई.डब्ल्यू.एस. कालोनी में स्थित पीर बाबा की मजार पर सेवा निभा रहे जिंदर बाबा ने पुलिस को बताया कि मजार के पड़ोस में रहने वाले राम नारायण ने अपने घर का कूड़ा-कर्कट दरबार के आगे फैंक दिया जिसे लेकर उसकी माता मेहरो देवी ने एतराज जताया तो उक्त राम नारायण ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहले उसकी माता पर हमला करते हुए घायल किया फिर उन्होंने दरबार में दाखिल होकर उसके छोटे बेटे धर्मपाल पर हमला करते हुए उसके हाथों की उंगलियां काट दीं।
जब इस मामले में दूसरे पक्ष से संपर्क किया गया तो उन्होंने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि पहले पक्ष ने उनसे मारपीट की जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।