पंजाब में अब इस नए समय पर खुलेंगे सेवा केंद्र, जारी हुए आदेश
Edited By Kamini,Updated: 30 Jan, 2024 05:51 PM
पंजाब में बदलते मौसम को देखते हुए एक बार फिर सेवा केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है।
श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब में बदलते मौसम को देखते हुए एक बार फिर सेवा केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। श्री मुक्तसर साहिब में सेवा केंद्रों का समय बदल दिया गया है। जानकारी के अनुसार सेवा केंद्रों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कर दिया गया है। जिले की डिप्टी कमिश्नर डॉ. रूही दुग्ग ने बताया कि सर्दी व कोहरे के कारण 3 जनवरी से 31 जनवरी तक जिले के सभी सेवा केंद्रों का समय सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक कर दिया गया था। अब फिर से सरकार के निर्देशानुसार सेवा केंद्रों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। बदला गया समय अगले आदेशों तक लागू रहेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here