बड़ी वारदात: अब लुधियाना मुथूट फाइनेंस पर लुटेरों ने मारा डाका, चलाई गोलियां

Edited By Tania pathak,Updated: 16 Oct, 2020 05:41 PM

now robbers struck robbery on ludhiana muthoot finance

यही नहीं बैंक के कर्मचारियों ने जब लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने फरार होने के लिए गोलियां चला...

लुधियाना (नरेंद्र महिंद्रू): लुधियाना के दुग्गरी रोड पर स्थित मुथूट फाइनेंस पर आज पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात को नाकाम करते हुए डाका मारने आए तीन लुटेरों को काबू कर लिया। दरअसल दुग्गरी रोड पर स्थित मुथूट फायनांस पर आज 6 हथियारबंद लुटेरों ने बैंक खोलने से पहले ही डाका मारने की कोशिश की और स्टाफ के तीन सदस्यों को बंधक बनाकर सोना और नकदी लूट ली। इस दौरान स्टाफ के अन्य मैंबर भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल से फरार हो रहे तीन तीन आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

PunjabKesari

यही नहीं बैंक के कर्मचारियों ने जब लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने फरार होने के लिए गोलियां चला दीं। इस वारदात में 3 लोग घायल हुए हैं। जिन को अस्पताल में दाख़िल करवाया गया है।

PunjabKesari

दफ़्तर के मुलाजिमों का दावा है कि लुटेरे लूट नहीं कर सके हैं। वारदात के बाद जॉइंट कमिशनर भागीरथ मीना मौके पर पहुँचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने 3 मुलजिमों को गिरफ्तार करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!