Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Dec, 2017 10:52 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के अपने चुनावी वादों के पूरा करने में नाकाम रहने के प्रदेश भाजपा प्रमुख विजय सांपला के आरोपों का रविवार को जवाब दिया। सिंह ने दावा किया कि उनकी सरकार ने लोगों से किए गए 100 से अधिक वादों को पूरा किया...
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के अपने चुनावी वादों के पूरा करने में नाकाम रहने के प्रदेश भाजपा प्रमुख विजय सांपला के आरोपों का रविवार को जवाब दिया। सिंह ने दावा किया कि उनकी सरकार ने लोगों से किए गए 100 से अधिक वादों को पूरा किया है।
सिंह ने भाजपा से यह भी कहा कि पिछले 10 साल से यह क्या कर रही थी, जब इसकी सहयोगी शिअद लूट खसोट कर रही थी और पूरी अराजकता, बेरोजगारी और आर्थिक तबाही थी। केंद्रीय मंत्री सांपला ने शनिवार को राज्य की कांग्रेस सरकार को चुनौती देते हुए उसे कम से कम नौ चुनावी वादे गिनाने को कहा था, जिसे इसने सत्ता में आने के बाद नौ महीनों में पूरा किया है।
सिंह ने एक बयान में कहा कि पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव से एक दिन पहले सांपला की टिप्पणी स्पष्ट रूप से मतदाताओं को गुमराह और प्रभावित करने को लक्षित है। गौरतलब है कि आज अमृतसर, जलंधर और पटियाला नगर निगम तथा 29 नगरपालिका परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान हुआ।