भाई रणजीत सिंह ढंडरियां वालों को निहंगों ने दी धमकी

Edited By swetha,Updated: 03 Feb, 2020 03:46 PM

nihangs threatened bhai ranjit singh dhandaria

भाई रणजीत सिंह ढंडरियां वाले को सोशल मीडिया पर कुछ निहंग सिंहों की तरफ से धमकी दी गई है।

पटियाला: भाई रणजीत सिंह ढंडरियां वाले को सोशल मीडिया पर कुछ निहंग सिंहों की तरफ से धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में निहंग सिंहों ने कहा है कि रणजीत सिंह ढंडरियां वाले अपने दीवानों में सिख पंथ के बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं, लिहाजा उनका संगरूर के गांव गिद्द्डयानी में दीवान नहीं लगने दिया जाएगा।  

दूसरी तरफ ढंडरियां वालों ने इस धमकी पर तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि वह ऐसीं धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। वह पहले भी प्रशासन की विनती के बाद अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर के दीवान रद्द कर चुके हैं। इसी कारण उन्होंने माझा में जाना ही बंद कर दिया है।  पर अब वह संगरूर वाला दीवान रद्द नहीं करेंगे। प्रशासन को इन धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!